पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पूरनपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा सौंदर्यीकरण कराए गए संजय गांधी पार्क का लोकार्पण केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद जितिन प्रसाद ने किया। उन्होंने फीता काटकर पार्क का शुभारंभ किया और भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही भगवान परशुराम चौक पर जाकर पूजन किया। इस दौरान पार्क में समाजसेवी संदीप खंडेलवाल के भाई की स्मृति में स्थापित निशुल्क शीतल जल सेवा का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया, जिन्हें मंत्री के हाथों उपहार वितरित किए गए। शुभारंभ के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पालिकाध्यक्ष के प्रयासों से शहर में विकास कार्य तेजी के साथ हो रहे हैं। इससे शहर वाशियों को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान, पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.