वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी। दशमेश खालसा सेवा दल की ओर से सिख पंथ दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में संजय गांधी नगर कॉटन मिल से सुबह प्रभातफेरी निकली। इसमें सिख पंथ के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इससे पूर्व संजय गांधी नगर में 48 घंटे से चल रही अखंड पाठ सहिब का समापन हुआ। इस मौके पर दीवान सजा। भाई भूपिंदर सिंह (अमृतसर वाले) और भाई मोहिंदर जीत सिंह खालसा (दिल्ली वाले) ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। बलबीर सिंह बग्गा, नरेंद्र सिंह नरेंद्र पाल सिंह, अनमोल सिंह, इंद्रपाल सिंह, रिंकू, टिंकू, मोंटी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.