संजय के. अग्रवाल बने राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें चीफ जस्टिस; राज्यपाल बागड़े ने दिलाई शपथ
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- राजस्थान हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल ने सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने जस्टिस संजय के. अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने राष्ट्रपति भवन से जारी वारंट पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा समेत राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। राजस्थान हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश भी शपथ ग्रहण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.