मुंगेर, जुलाई 15 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ताओं को एकजुट और सशक्त करने के लिए शहर के दो नंबर गुमटी के पास एक अहम बैठक आयोजित की गई। जाने-माने आरटीआई एक्टिविस्ट व अधिवक्ता ओमप्रकाश पोद्दार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से 'मानवाधिकार एवं आरटीआई एक्टिविस्ट यूनियन' का गठन किया गया, जिसमें संजय केशरी को यूनियन का नया अध्यक्ष चुना गया है। ​नवनियुक्त अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा और एक मजबूत मंच देने के लिए इस यूनियन की सख्त जरूरत थी। बैठक में मौजूद डॉ. हेमंत कुमार और नगर निगम सशक्त स्थाई समिति के सदस्य पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि बेलगाम भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ताओं को और मुखर होना होगा। नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को तराशने के लिए यह यूनियन मील का पत्थर ...