पटना, मार्च 14 -- बिहार प्रदेश आजाद समाज पार्टी ने संजय कुमार रजक को प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर संजय कुमार ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जौहर आजाद के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कहा कि मैं पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों तथा दलित-वंचित समाज की हर उम्मीद पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। कहा कि जल्द ही प्रदेश में आजाद समाज पार्टी की मुख्य विचारधारा बहुजन सशक्तीकरण, सामाजिक न्याय, संविधानवाद और जातिगत भेदभाव को लेकर जारी लड़ाई अब और रफ्तार पकड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...