देवघर, जून 22 -- श्री श्याम कीर्तन मंडल देवघर के सत्र 2026-28 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। यह चुनाव 21 जून 2026 रविवार को बाबा श्याम की कृपा एवं सदस्यों के सहयोग से पूर्ण पारदर्शिता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातः 9 बजे से अपराह्न 1 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। जिसमें कुल 180 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपराह्न 5:30 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। पूरी प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी राज कुमार शर्मा(अधिवक्ता) एवं विमल खेतान की देखरेख में संपन्न कराई गई।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार बंका को 127 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी संतोष शर्मा को 50 मत मिले। इस प्रकार संजय कुमार बंका अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार ...