नई दिल्ली, मई 21 -- एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति व दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बीच उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका लगाई है, जिसमें उन्होंने अदालत से पिछली बार दिए उसके अंतरिम आदेश पर स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही उस आदेश के कुछ हिस्सों में बदलाव की मांग भी की है। इस याचिका में प्रिया कपूर ने अपने दिवंगत पति व करिश्मा कपूर की शादी से हुए बच्चों समायरा और कियान की पढ़ाई के खर्चों को पूरा करने के लिए उनके कुछ खातों से पैसे निकालने और कुछ विदेशी संयुक्त बैंक खातों के संचालन की अनुमति मांगी है। प्रिया कपूर ने यह याचिका हाई कोर्ट के 30 अप्रैल को दिए फैसले को लेकर लगाई है, साथ ही इसके जरिए उन्होंने दिवंगत संजय कपूर के EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) खाते से पैसे निकालने की अन...