नई दिल्ली, मई 13 -- दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. नीलम सिंह उर्फ 'द स्किन डॉक्टर' को गिरफ्तार कर लिया है। नीलम सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद कपूर परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस मामले में कपूर फैमिली की तरफ से स्किन डॉक्टर के खिलाफ वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया है।FIR में 2 और नाम इस मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर नीलम सिंह ने कारोबारी संजय कपूर की मौत के बाद कपूर परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिस वजह से परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार...