मिर्जापुर, नवम्बर 17 -- मिर्जापुर। नगर के संगमोहाल में रविवार को जनहित मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगर एवं जिले की जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्या पर चर्चा की गई। बैठक के बाद संगठन को विस्तार देते हुए संजय गुप्ता व भाई लाल गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, भोजराज त्रिपाठी को मंत्री,बब्बू को संयुक्त मंत्री,राम बाबू को जिला संगठन मंत्री,साजन चौधरी को विशेष कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा राकेश कुमार बिंद,संतोष कुमार बिंद,विक्रांत द्विवेदी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया। राष्ट्रीय संरक्षक लक्ष्मी नरायन कुशवाहा, शेषधर दुबे,कदन लाल चक्रवाल, पारस पासवान,रामधनी,श्याम बाबू आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.