संजना इंजीनियर बन करेगी देश की सेवा
गोपालगंज, मार्च 23 -- बरौली। एक संवाददाता उमावि बरौली से 429 अंक विज्ञान संकाय में अर्जित कर संजना कुमारी इंजीनियर बनने का सपना सजा रही है। उसने बताया कि उसे कुछ और अधिक अंक आने की उम्मीद थी। उसने काफी मेहनत और लगन से पढ़ाई की थी। शुरू से ही संजना इंजीनियर बनने का सपना देखती आ रही है और अब उसने अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सतेन्द्र उपाध्याय, मां रीना देवी तथा स्कूल के शिक्षकों को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.