नई दिल्ली, जून 17 -- टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन के बाद कई थ्योरीज सोशल मीडिया पर चल रही हैं। उनका परिवार और परिचित दावा कर रहे हैं कि संचिता परेशान थीं। अब साइकोलॉजिस्ट के साथ उनके चैट की बातें भी सामने आ रही हैं। चर्चा है कि वह मानसिक रूप से परेशान थीं। इसके लिए एक्सपर्ट की मदद ले रही थीं। रिपोर्ट्स हैं कि पुलिस अब इन चैट्स की जांच भी कर रही है।फ्यूचर को लेकर परेशान थीं संचिता कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता 14 जून को अपने बेडरूम में मृत पाई गईं। रिपोर्ट्स में आत्महत्या की बात सामने आ रही है लेकिन वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस की जांच के बीच एक चैट का जिक्र हो रहा है। जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, चैट से पता चल रहा है कि संचिता कुछ महीनों से काफी परेशान थीं। बताया जा रहा है कि चैट्स में संचिता ने साइकोलॉजिस्ट से अपने डर साझा ...