खगडि़या, अप्रैल 25 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के पंचायत सरकार भवन कबेला में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पंचायत सशक्तिकरण, जल संरक्षण, स्थानीय विकास योजना एवं सतत विकास लक्ष्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पंचायत के जागरूक ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पंचायत के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव भी दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक करना तथा पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। यह भी पढ़ें- पंचायती राज दिवस पर पंचायतों में हुई विशेष आमसभा कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.