फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। होली पर्व पर जिला अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष तैयारी की है। होली पर डाक्टर और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ओपीडी सेवा भी संचालित रहेगी। हालांकि दो दिन ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होगी। अपर मुख्य सचिव द्वारा हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के तहत सीएमएस ने यह आदेश जारी किया है। ताकि पर्व के दौरान संभावित भीड़ और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे पूर्ववत संचालित होती रहेंगी। होली पर रंग, अबीर-गुलाल, दुर्घटनाओं और अन्य आकस्मिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ पांच मार्च तक किसी भी डाक्टर या कर्मचारी के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सभी डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.