कुशीनगर, मार्च 31 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के रामपुर भाठ गांव में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लाखों रुपये की लागत से बना कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण के तीन वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सका है। हालत यह है कि संचालन से पहले ही केंद्र खुद बदहाली का शिकार होकर खंडहर में तब्दील हो गया है।स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत इस महत्वाकांक्षी योजना की हकीकत रामपुर भाठ गांव में साफ दिखाई दे रही है। यहां बने आरआरसी सेंटर की फर्श जगह-जगह धंस गई है, जबकि कम्पोस्ट शेड में घास उग आई है। ग्रामीणों ने इसके निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन जिम्मेदारों ने शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। मानकों की अनदेखी का ही परिणाम है कि केंद्र शुरू होने से पहले ही जर्जर हो गया। सेंटर का रैम्प पूरी तरह टूट चुका है, कम्पोस्ट पीट की फर्श में दरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.