बागेश्वर, जनवरी 29 -- बागेश्वर, संवाददाता। बर्फबारी और बारिश के बाद पिंडर घाटी क्षेत्र में तीन दिन से बिजली और संचार सुविधा प्रभावित है। इससे परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीण ऊर्जा समिति बोरबलड़ा के बैनर तले ग्रामीण गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यह उन्होंने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कपकोट विधानसभा के पिंडरघाटी में अत्यधिक बर्फबारी के कारण संचार और विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है। क्षेत्रवासियों का एक दूसरे से संपर्क टूट गया है। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति तीन दिन से ठप है। इस कारण उनकी दिनचर्या पूरी तरह पटरी से उतर गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। यहां राम सिंह दानू, दिनेश दानू, चामू राम, अमर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...