संचार क्रांति के नायक थे स्व. राजीव गांधी: तनुज पुनिया
बाराबंकी, मई 21 -- बाराबंकी। कांग्रेसजनों ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री, स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। सांसद आवास एवं हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व को याद किया। इस अवसर पर सांसद तनुज पुनिया ने त्रिवेदीगंज में कहा कि स्व. राजीव गांधी जी इक्कीसवीं सदी के योद्धा, संचार क्रान्ति के नायक थे। जिस प्रकार इतनी कम उम्र में भारत जैसे विशाल देश के प्रधानमंत्री बनकर उन्होने देश के विकास को उन बुलन्दियों तक ले जाने का कार्य किया वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्हें इतिहास के पन्नों में हमेशा हमेशा याद रखा जायेगा।सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि राजीव गांधी जी के बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान को पूरा भारत 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाता है। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी ने आतंकवाद के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.