उन्नाव, अप्रैल 9 -- शुक्लागंज, संवाददाता। शासन के निर्देश पर अप्रैल माह में गंगाघाट नगर पालिका की ओर से संचारी रोग रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। उसी को देखते हुये बुधवार को सीताराम कॉलोनी में पालिका की ओर से साफ सफाई कराकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे और ईओ मुकेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को वार्ड 8 सीताराम कॉलोनी में सफाई कर्मियों ने नाला नाली की साफ सफाई करने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ ही मोहल्ले में रहने वाले लोगों को जागरूक भी किया। इसके साथ ही शाम को कई वार्डों में फागिंग भी कराई गई। इस बावत ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इसी तरह पालिका के 28 वार्डों में अभियान के तहत साफ सफाई कराने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा। वहीं बारिश को देखते हुये घर के आस पास ...