इटावा औरैया, अक्टूबर 1 -- इटावा, संवाददाता। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि इसमें लापरवाही न बरती जाए। इस संबंध में आयोजित बैठक मे जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कर संचारी रोगों की रोकथाम की जा सकती है। सभी विभाग आपसी समन्वय व पूरी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी एमओआईसी से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों व आवश्यक पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करें। संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं व निर्धारित पैरामीटरों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय से प्राप्त हों। यह भी पढ़ें- Mau News: जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभिया...