उरई, मार्च 19 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में अप्रैल में संचालित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस दौरान संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि संचारी रोगों, वैक्टर जनित बीमारियों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। इन अभियानों के अंतर्गत घर-घर सर्वे, रोगियों की पहचान, त्वरित जांच एवं उपचार के साथ-साथ व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं...