पीलीभीत, जुलाई 2 -- पीलीभीत। बूंदाबांदी के बीच संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य आमजन को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करना है। डीएम ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव न होने देने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा दस्तक अभियान के माध्यम से विभिन्न रोगों के लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- संचारी रोगों से बचाव का दिया संदेश ,घर के आसपास रखें सफाई उन्...