बरेली, अप्रैल 2 -- संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज किया गया। जागरूकता रैली निकाली गई, जिसको मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह एवं जिला मलेरिया अधिकारी ने हरी झंडी दिखाई। पीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि स्वास्थ कर्मियों को प्रशिक्षित किया कि वह किस तरह से लोगों को साफ-सफाई और जलभराव से होने वाले खतरों के प्रति सचेत करेंगे। सीडीपीओ, ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...