मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी निजी चिकित्सा संस्थानों और जांच इकाइयों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे नोटिफिएबल रोगों की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। जनपद में अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, पंचायती राज और शिक्षा विभाग जैसे कुल 11 विभाग समन्वय के साथ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.