प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को की। इस दौरान पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, नगर निगम, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, आईसीडीएस की पिछले अभियान की रिपोर्ट पर प्रगति ठीक न होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और सभी को इसमें सुधार के निर्देश दिए।डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. आलोक की प्रस्तुतीकरण में पिछले अक्टूबर के डाटा का अवलोकन कर डीएम ने सभी विभागों को चेतावनी दी कि आगामी संचारी अभियान में उनकी उपलब्धि प्रत्येक दशा में राज्य औसत से अधिक होनी चाहिए। बैठक में विशेष कर आईसीडीएस डिपार्टमेंट को चेतावनी दी गई कि पिछले अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आशा के साथ घर-घर भ्रमण कार्यक्रम राज्य औसत से अत्यंत कम था, जो की उचित नहीं ह...