कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- महेवाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दानपुर गांव में लोगों को मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही गांव में सफाई अभियान चलाया गया।सरसवां ब्लॉक के दानपुर गांव में बुधवार को सफाई कर्मचारियों की टोली लगाकर सफाई अभियान चलाकर गांव की सभी नालियों और सरकारी भवनों व घरों के आसपास उगी झाड़ियों की साफ-सफाई भी की। गांव में हुए सफाई कार्यों का एडीओ पंचायत मार्तंड सिंह ने जायजा लेते हुए सभी से गांव को साफ सुथरा रखने में सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमित कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.