बाराबंकी, अप्रैल 1 -- बाराबंकी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शुभारम्भ सीएमओ कार्यालय से बुधवार को किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने जन-जागरूकता के लिए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वास्थ विभाग की आशा बहुएं एवं नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सम्बन्धित वाहनों पर बैनर, पोस्टर व फांगिग मशीन से सुसज्जित वाहनों के माध्यम से गली गली जाकर जागरूक किया गया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पालिका परिसर पहुंची। वहां पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्यमंत्री का एक अति महत्वाकांक्षी कार्यकम है। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि संचारी रोगो तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन समुदाय में जागरूकता लाने के जिले में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण एवं 10 से 30 अप्रैल ...