इटावा औरैया, मार्च 19 -- भरथना, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना में बुधवार को अधीक्षक डॉ. सैफ खान की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बदलते मौसम के बीच फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। अधीक्षक डॉ. सैफ खान ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई अत्यंत जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों व शहरी क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए, जलभराव न होने दिया जाए तथा लोगों को मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे रोगों से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। बैठक में एडीओ पंचायत बाबू सिंह ने ग्राम पंचायतो...