इटावा औरैया, मार्च 28 -- ब्लॉक परिसर स्थित प्रेरणा सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता वीडियो डॉ. मनोज कुमार ने की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों, ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों को अभियान की सफलता के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। वीडियो ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, जबकि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान संचालित होगा। उन्होंने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य दिमागी बुखार, वेक्टर जनित एवं जल जनित रोगों की रोकथाम करना है।उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक तालाब का चयन कर उसकी सफाई और सोखंदीकरण कराया जाए। इसके साथ ही गांवों में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, शौचालयों के प्रयोग और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.