गाज़ियाबाद, अप्रैल 1 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर बुधवार को जागरुकता रैली निकाली गई। संयुक्त अस्पताल से निकाली गई रैली को मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर लोगों को डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से शुरू 30 अप्रैल तक चलेगा, जबकि 10 अप्रैल से दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने, लार्वा नष्ट करने और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम सहित करीब 13 विभागों की भागीदारी सुनिश्चित...