संचारी रोग नियंत्रण को कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश
कन्नौज, जून 25 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। नगर पालिका परिषद के सभागार में गुरुवार को अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार यह अति महत्वपूर्ण अभियान पूरे माह संचालित किया जाएगा, जिसके तहत नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, नालियों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण तथा क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत जैसे कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.