आजमगढ़, मार्च 23 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित चिकित्साधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों को चेताया कि अभियान में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। घर-घर जाकर लेगों को दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण करने और सही उपचार करने की जानकारी दी जाए। इसके साथ ही संचारी रोग से संबंधित दवाएं वितरित की जाएं। संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, उससे लोगों को जोड़कर इसकी रोकथाम के उपाय करने की आवश्यकता है। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.