संचारी रोग नियंत्रण के लिए किया जागरूक
जौनपुर, मई 1 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के कर्तिहा गांव में पशुपालन विभाग के नेतृत्व में गुरुवार को संचारी रोग से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। बक्शा लेदुका के पशुधन प्रसार अधिकारी चन्द्रसेन यादव ने माह के अंतिम दिन गांव पहुंच सुअर पालकों को जागरूक किया। उन्होंने जापानी इंसेफेलाइटिस लेप्टोइस्पारोसिस रोग के रोकधाम के लिए जानकारी दी। बताया कि यह रोग विषाणु एवं जीवाणु के कारण होते है। मच्छर एवं चूहे प्रजाति के वाहक होते है। यह रोग मनुष्यों और समस्त जानवरों को प्रभावित करता है। चन्द्रसेन ने सुअर के बाड़ो की स्थापना मानव आबादी से दूर करने एवं जलभराव न होने की हिदायत दी। आस-पास साफ-सफाई पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया। समय-समय पर कीटनाशक दवाओं के छिड़काव करने की बात कहीं। इस दौरान राजबली सरोज, रितेश सरोज, रोहित सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.