वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ बुधवार को भेलूपुर स्थित स्वामी विवेकानंद मेमोरियल राजकीय चिकित्सालय से हुआ। अभियान का उद्देश्य जलजनित एवं अन्य संचारी रोगों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा डायरिया के प्रसार को रोकना है। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के प्रतिनिधि एवं भाजपा के नगर महामंत्री अशोक पटेल ने एंटीलार्वा छिड़काव दल तथा फॉगिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने आसपास जल जमाव न होने दें तथा स्वच्छता बनाए रखें, जिससे संचारी रोगों की रोकथाम संभव हो सके। सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने कहा कि अभियान के अंतर्गत जनपद में अंतर्विभागीय समन्वय के साथ युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर नगर निगम के 11 वार्डों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.