संचारी रोग नियंत्रण और दिमागी बुखार की रोकथाम पर हुई चर्चा
चंदौली, जून 25 -- चकिया हिंदुस्तान संवाद। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026) के सफल संचालन को लेकर बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में चिकित्सकों ने संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में डॉ शिव प्रकाश ने कहा कि बरसात और बदलते मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यदि बच्चों में उल्टी, डिहाइड्रेशन या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल संबंधित आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर ओआरएस घोल दिया जाए। यह भी पढ़ें- खेकड़ा में संचारी रोगों पर शिक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण यदि ओआरएस उपलब्ध न हो तो घर पर ही चीनी और नमक का घोल बनाकर बच्चों को दिया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.