फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। डीएम रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण स्तर पर आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की नियमित मानिटरिंग की जाए और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई हो। सीएमओ डा. राजीव नयन गिरी ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान टीमें घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की पहचान करेंगी और लोगों को साफ-सफाई व बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। डीएम ने नगर निकायों की सफाई, जल निकासी व फागिंग के निर्देश दिए और सभी विभागों को समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। बैठक में एसडीएम सदर, जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.