औरैया, जुलाई 1 -- संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कृषि विभाग चूहा एवं छछूंदर नियंत्रण को लेकर किसानों को जागरूक करेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि विभाग के कर्मचारी प्रतिदिन किसानों को इनसे बचाव के उपाय बताएंगे, ताकि चूहों और छछूंदरों से फैलने वाले रोगों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि चूहे और छछूंदर कई संचारी रोगों के फैलाव का कारण बनते हैं। इनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए अनाज का सुरक्षित भंडारण, खेतों और घरों के आसपास नियमित साफ-सफाई तथा झाड़ियों व कूड़े के ढेर हटाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि बिल्ली, उल्लू, सांप, लोमड़ी और बाज जैसे प्राकृतिक शत्रु भी चूहों की संख्या नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। यह भी पढ़ें- रोगों से बचाव और स्वच्छता का दिया संदेशक...