संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने पर जोर
सोनभद्र, जून 29 -- सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के द्वितीय चरण के सफल संचालन के संबंध में जनपद स्तरीय अंतरविभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, ग्राम विकास, नगर निकाय, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, बाल विकास, खाद्य सुरक्षा, उद्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान अभियान की तैयारियों, विभागीय समन्वय, माइक्रोप्लान तथा जनजागरूकता गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के मौसम में संचारी एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन गांवों में संचारी रोगों का प्रभाव अधिक है, उन्हें चिन्हित कर वहां विशेष स्वच्छता अभियान, जल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.