संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ब्लाक स्तरीय बैठक हुई
महाराजगंज, मार्च 29 -- धानी बाजार। धानी के ब्लॉक सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए बीडीओ माधुरी देवी ने कहा कि अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा।बैठक में समस्त सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में झाड़ी कटाई नालियों की सफाई फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव जैसे कार्य नियमित रूप से सुनिश्चित करें, ताकि मच्छर जनित एवं अन्य संचारी रोगों की रोकथाम की जा सके। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रकाश चन्द्र चौधरी, एडीओ पंचायत वीरेन्द्र यादव, धर्मेंद्र त्रिपाठी, ममलेश्वर मिश्रा, मुकेश यादव, संदीप गौड़, हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.