मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- कुंदरकी ब्लॉक के गांव इमरतपुर सिरसी में 'स्कूल चलो एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2026' के तहत परिषदीय विद्यालय में बुधवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शिक्षिकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के माध्यम से बच्चों और शिक्षकों ने गांव-गांव जाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। साथ ही नि:शुल्क पुस्तकें, यूनिफॉर्म और मध्याह्न भोजन जैसी सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। रैली के दौरान बच्चों ने "सब पढ़ें, सब बढ़ें", "आधी रोटी खाएंगे, स्कूल रोज जाएंगे" जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। साथ ही मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए एंटी-लार्वा छिड़काव...