अयोध्या, अप्रैल 1 -- सोहावल। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल में अधीक्षक डा. आकांक्षा वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने शपथ ली। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे क्षेत्र में फैलने वाले मौसमी और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगें डा. आकांक्षा वर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे रोगों की पहचान और उपचार के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.