सोनभद्र, अप्रैल 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित जागरूकता गोष्ठी से हुई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। अभियान के लिए जनपद में कुल 1765 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 1725 ग्रामीण और 40 शहरी क्षेत्रों में सक्रिय रहेगी। गोष्ठी में जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेन्द्र नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान में 11 विभाग मिलकर मलेरिया, डेंगू, टीबी सहित अन्य संचारी रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता पर कार्य करेंगे। सीएमओ डा.पीके राय ने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों के लक्षण, उपचार और बचाव की जानकारी देंगी। मुख्य विका...