संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रणनीति बनाई गई
सुल्तानपुर, जून 24 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में बीडीओ निशा तिवारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, सचिव एवं सफाई कर्मियों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जन सहभागिता का संकल्प दिलाया गया। खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए गांवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान जुलाई प्रथम सप्ताह से लेकर महाभर चलेगा। उन्होंने साफ पेयजल उपलब्ध कराने, जलभराव की समस्या का समाधान करने तथा लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। एडीओ पंचायत सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने सभी ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई अभियान चलाने, नालियों की सफाई सुनिश्चित कराने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.