फिरोजाबाद, मार्च 18 -- संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार सुबह 11 बजे से बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी रमेश रंजन स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कर आएंगे। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम ने बताया है कि अभियान के तहत डेंगू रोग के अलावा अन्य लोगों की प्रभावी रोकथाम, बचाव एवं नियंत्रण के लिए देवेंद्र विभागों की सहयोगी गतिविधियों का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि अभियान के तहत लगभग दो दर्जन से अधिक विभागों का दायित्व निर्धारित किया है जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.