हमीरपुर, अप्रैल 2 -- हमीरपुर। नए शिक्षण सत्र के दूसरे दिन सुमेरपुर ब्लाक के कलौलीजार में पीएम श्री उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को ग्राम प्रधान अरविंद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रभान सहित बच्चों ने डीजे के साथ स्कूल चलो अभियान में गांव का भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय पहुंचे और वहां बच्चों को नई पाठ्य पुस्तकें वितरण किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक बाबादीन कर्णधार ने अभिभावकों का आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.