बलरामपुर, जून 29 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। जिले में एक से 31 जुलाई तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विकासखंड तुलसीपुर के कौवापुर में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों व संबंधित कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार आर्य ने की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता रैलियां, घर-घर संपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान तथा ग्राम स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों ने कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। प्रधान संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि कई ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति नहीं है, जिससे अभियान प्रभावित होगा। यह भी पढ़ें- विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी तेज खंड विकास अ...