संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
बागपत, जुलाई 2 -- विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का बुधवार को जागरूकता रैली के साथ शुभारंभ हो गया। सीएमओ ने बागपत सीएचसी पहुंचकर जागरूकता रैली को हरी झंड़ी दिखाई। इसके बाद रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकत्रियों ने समूचे शहर में भृमण किया और लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। सीएमओ डा. तीरथलाल ने लोगों से अपील की कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए गमलों/क्यारियों की नियमित सफाई करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। पानी की टंकी को ढक कर रखें। नालियों की सफाई रखें। इनके अलावा ग्राम विकास विभाग, नगर विकास, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग और बाल एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संपादित की जाएंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत इस बार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को भी जोड़ा गया है। जागरूक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.