प्रयागराज, अप्रैल 1 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रथम चरण शुरू हुआ। सीएमओ कार्यालय के गेट पर संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आशु पांडेय, सीएमओ डॉ. एके तिवारी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। पहला अभियान एक से 30 अप्रैल तक संचालित होगा। 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। संयुक्त निदेशक ने कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाई। अभियान के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रावेन्द्र सिंह, डा.. अंशू वैश्य, डॉ. आलोक कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...