आजमगढ़, अप्रैल 3 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज परिसर से शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली निकाली गई। रैली नगर क्षेत्र भ्रमण करते हुए पुन: अस्पताल परिसर पहुंच कर संपन्न हुई।चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जायेगा। जिसमें दस अप्रैल से 30 अप्रैल तक आशा बहुएं घर-घर दस्तक देकर संचारी रोग से लक्षण, उपचार व बचाव की जानकारी देंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ साथ डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग के लक्षण युक्त रोगियों की खोज कर जांच व उपचार के लिए भी जानकारी दी जाएगी। संचारी रोग से बचाव के लिए घरों एवंआस-पास साफ सफाई रखें । स्वच्छ जल ही पीये, घर के आस पास जल जमाव न होने दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...