आजमगढ़, अप्रैल 9 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज परिसर से गुरुवार की सुबह विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर क्षेत्र भ्रमण करते हुए पुन: अस्पताल परिसर पहुंच कर संपन्न हुई।चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें दस अप्रैल से 30 अप्रैल तक आशा बहुएं घर-घर दस्तक देकर संचारी रोग से लक्षण, उपचार एवं बचाव की जानकारी देंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ साथ डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग के लक्षण युक्त रोगियों की खोज कर जांच एवं उपचार के लिए भी जानकारी देंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.