मऊ, मार्च 23 -- मऊ, संवाददाता। बदलते मौसम के चलते विभिन्न प्रकार के संचारी रोंगो डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए शिक्षक बच्चों को जागरूक करने के साथ-साथ विद्यालय के आस-पास सफाई रखेंगे। यह बातें सोमवार को शिक्षा विभाग कालोनी स्थित विद्यालय पर नगर क्षेत्र के नोडल शिक्षकों के साथ कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम देवेन्द्र यादव ने कही। नगर शिक्षा अधिकारी रजितलाल रत्नाकर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से एक दिवसीय संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण कार्यशाला आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम देवेन्द्र ने कहा कि प्रार्थना सभा और बैठकों में आप सभी गुरूजन बच्चों को मलेरिया, टायफायड, चिकनगुनिया, जलजनित संचारी रोंगो के प्रति जानकारी दें। साथ ही अभिभावकों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक करें। कहीं भी प...