आजमगढ़, मई 12 -- आजमगढ़। संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को पल्हनी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकगोरया में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने नाला की सफाई के साथ कचरा हटाया और गांव में झाड़ू लगाकर दवा का छिड़का किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जागरुक कर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। सफाई कर्मी गुलाब चौरसिया ने बताया कि स्वच्छता जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम सब लगातार स्वच्छता के प्रति जागरुक है आसपास के लोगों को भी जागरूक कर रहे है। सफाई अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान समेत अन्य ग्रामीण सफाई कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...